किसानों के हित में अहम निर्णय, मध्यप्रदेश को मिलेगी विशेष प्राथमिकता

नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, आदरणीय भाई साहब श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट की। इस दौरान मध्यप्रदेश के किसानों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। भावान्तर योजना के अंतर्गत सरसों खरीदी संबंधी राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही, सरकार द्वारा तुअर (अरहर) की शत-प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों की उपज का पूर्ण सरकारी उपार्जन संभव हो सकेगा। 'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत कृषि से जुड़े विषयों में मध्यप्रदेश को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। दलहन एवं तिलहन फसलों के लिए दीर्घकालिक रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका मिशन तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल जी एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube