इंदौर में वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला: संगठन सुदृढ़ीकरण और विचारधारा विस्तार पर जोर
इंदौर में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा (एच. खंडेलवाल) जी के साथ 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के अंतर्गत पश्चिम मध्य क्षेत्र की 'वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला' में कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार साझा किए।
प्रशिक्षण से कार्यकर्ता के व्यक्तित्व में निखार आता है, जिससे पार्टी की कार्यपद्धति और विचारधारा को आगे बढ़ाना और आसान हो जाता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार निरंतर जनसेवा के कार्य कर रही है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व प्रशिक्षण महाअभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके जी, गुजरात के संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर जी, प्रशिक्षण महाअभियान के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल जी, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी, गोवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दामू नाइक जी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि दादा चव्हाण जी, दादर-नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश आगरिया जी, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री विनय सहस्रबुद्धे जी, मुंबई महानगर अध्यक्ष श्री अमित साटम जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।