‘कृषि मंथन’ कार्यशाला किसानों के अनुभव, वैज्ञानिक नवाचार, शासकीय नीतियों और बाजार की संभावनाओं को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त प्रयास है।

जबलपुर में ‘कृषि मंथन’ कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन, स्वचालित तरल जैव उर्वरक उत्पादन इकाई, नरसिंहपुर स्थित गन्ना अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक भवन, बालाघाट में कौशल विकास केंद्र तथा रीवा में कृषि विस्तार केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ‘जवाहर चारा डिजिटल स्कैनर ट्रैकिंग ऐप’ का शुभारंभ किया गया तथा 10 कृषि स्टार्टअप्स को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए और हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube