राजा भोज की समृद्ध निर्माण परंपरा, हमें प्रकृति के साथ संतुलित विकास की प्रेरणा देती है। इसी सोच के साथ प्रदेश में ग्रीन बिल्डिंग तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है...

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आयोजित सेमिनार में सम्मिलित होकर विचार साझा किए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग ने IIT इंदौर और गृहा संस्था के साथ निर्माण तकनीक पर केंद्रित महत्वपूर्ण MoU भी किया। ग्लोबल वॉर्मिंग की चुनौती के बीच जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत कुएं, बावड़ियों एवं जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य निरंतर जारी है। मुझे हर्ष है कि मध्यप्रदेश 'जल संरक्षण एवं संचय' में देश का अग्रणी राज्य भी है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube