धरती माता का आंगन हरा-भरा रखने के लिए पौधा अवश्य लगाएं...
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपेक्स बैंक परिसर, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 'एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान' के तहत आम का पौधा लगाया। विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू हुआ पखवाड़ा विश्व योग दिवस तक चलेगा। इस पखवाड़े में प्रदेश की सभी सहकारी समितियों के माध्यम से 1 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।