महाशिवरात्रि पर उज्जैन में ‘विक्रमोत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ
महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में ‘विक्रमोत्सव-2026’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। 139 दिवसीय इस महोत्सव के अंतर्गत 40 से अधिक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महान सम्राट विक्रमादित्य की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा उनके शौर्य, उदारता, न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा और प्रजावत्सलता जैसे आदर्श गुणों को समाज में पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से 1 करोड़ 1 लाख रुपये का अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 21 लाख रुपये का राष्ट्रीय सम्मान तथा 5-5 लाख रुपये के तीन राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध संगीतकार Pritam Chakraborty सहित अन्य कलाकारों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।