शिप्रा तट विकास और नए पुल से बढ़ेगी श्रद्धालुओं की सुविधा
प्रातः उज्जैन में श्री अंगारेश्वर महादेव के दर्शन के उपरांत शिप्रा नदी के तट पर बन रहे नवीन घाटों और पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर बनाए जाएं। हर 500 मीटर की दूरी पर सीढ़ियों व अन्य पहुंच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो। पुल बन जाने से श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर और श्री सिद्धवट मंदिर जुड़ जाएंगे। इस मार्ग से सिंहस्थ में यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा होगी।