प्रशिक्षण से न केवल कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व उभरता है, बल्कि संगठन को भी शक्ति और दिशा मिलती है।

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के साथ ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘विषय वक्ता कार्यशाला’ में इंदौर, निमाड़, उज्जैन और मंदसौर संभाग के कर्मठ कार्यकर्ताओं से विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री डॉ. महेंद्र सिंह जी, गुजरात के संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर जी एवं प्रशिक्षण महाअभियान के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल जी सहित अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube