सामूहिक विवाह समाज में सादगी, समरसता और जागरूकता का संदेश देते हैं…
माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के साथ आज ग्राम रींछी, जिला कोटा, राजस्थान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता कर नवदंपतियों को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। मध्यप्रदेश और राजस्थान भाई-भाई हैं। दोनों राज्य मिलकर उन स्थलों को, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाएं कीं, ‘श्रीकृष्ण पाथेय योजना’ के माध्यम से तीर्थ के रूप में विकसित कर रहे हैं।