प्रदेश में PM E-Bus सेवा को मंजूरी, इंदौर में चलेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें
मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश में PM E-Bus सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत इंदौर शहर में 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत गठित राज्य स्तरीय कंपनी एवं सात सहायक क्षेत्रीय कंपनियों के संगठन एवं पदों की स्वीकृति दी। बैठक में निर्देश दिए कि कलेक्टरों और नगरीय निकायों के माध्यम से आमजन के लिए बस सेवा और सुविधाएं बेहतर एवं व्यवस्थित करें। बसों के संचालन के लिए मप्र को 7 क्षेत्रों- इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर एवं रीवा में विभक्त किया गया है। यह बस सेवा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश को कवर करेगी।