गांव से राष्ट्र निर्माण की दिशा
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव अब केवल योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण के सक्रिय सहभागी बनकर ‘विकसित भारत’ की दिशा तय कर रहे हैं।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री एच. के. हंडेलवाल जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री बालकृष्ण गुर्जर जी के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में VB-G RAM G अधिनियम 2025 के जनजागरण अभियान अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया।
यह अधिनियम गांवों में सुशासन, सहभागिता और सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है, जो ग्राम स्तर पर लोकतांत्रिक चेतना को सुदृढ़ कर राष्ट्र निर्माण में नई ऊर्जा प्रदान करता है।