‘शतक: संघ के 100 वर्ष’—राष्ट्रसेवा, तप और समर्पण की प्रेरक गाथा
भोपाल में RSS के गौरवशाली इतिहास पर बनी फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' कार्यकर्ताओं के साथ देखी। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की विराट यात्रा को जीवंतता प्रदान करती इस फिल्म को अवश्य देखना चाहिए।
इन 100 वर्षों में तप, त्याग और अनुशासन से संघ ने असंख्य स्वयंसेवकों का निर्माण कर राष्ट्रसेवा की अद्वितीय परंपरा स्थापित की है। यह फिल्म उसी समर्पण, संकल्प और राष्ट्रीय चेतना की प्रेरक गाथा है।