पूज्य संतजनों की भावना, सनातन संस्कृति की गरिमा और परंपराओं के अनुसार​ भव्यता के साथ सिंहस्थ-2028 का आयोजन होगा।

उज्जैन स्थित 'नील गंगा आश्रम' में मां गंगा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पूज्य संतजनों का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज व महामंत्री श्री महंत हरि गिरि जी महाराज और श्री महंत नारायण गिरि जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube