प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर सशक्त कदम

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को ‘नक्सल-मुक्त मध्यप्रदेश’ के लक्ष्य की समयपूर्व प्राप्ति की प्रगति से अवगत कराया। राज्य सरकार की विगत दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजना तथा ‘समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश’ के संकल्प के साथ मनाए जा रहे ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव’ के माध्यम से ₹8 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्तावित निवेश एवं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की जानकारी साझा की। इस दौरान गाडरवारा (नरसिंहपुर) स्थित NTPC सुपर थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार परियोजना के भूमिपूजन हेतु प्रधानमंत्री जी को मध्यप्रदेश पधारने का सादर आमंत्रण भी दिया। प्रधानमंत्री जी के प्रेरक नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर तीव्र विकास पथ पर अग्रसर है और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube