मध्यप्रदेश पूरे देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य है…
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें गर्व है कि पूरे देश में यदि सबसे कम बेरोजगारी दर कहीं है, तो वह हमारे मध्यप्रदेश में है।
आज कटनी जिले के बरही में ‘कृषि महोत्सव’ में ₹243 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया।