वरिष्ठजनों के सम्मान व सामाजिक सुरक्षा का सशक्त कदम
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजन कर सर्वसुविधायुक्त सशुल्क वरिष्ठजन निवास 'संध्या छाया' का लोकार्पण किया साथ ही यहां व्यवस्थाओं का अवलोकन कर वृद्धजन को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 54.52 लाख से ज्यादा हितग्राहियों के खाते में ₹327.15 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया।