प्राकृतिक खेती और कृषक समृद्धि का संकल्प
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कृषक सम्मेलन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों को संकल्प पत्र प्रदान किए गए। मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि किसानों की आय केवल परंपरागत फसलों तक सीमित न रहे, बल्कि पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के माध्यम से भी उनकी समृद्धि सुनिश्चित हो।