शहरी विकास को नई गति: मेट्रो, मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और नवाचार
इंदौर और भोपाल में मेट्रो सेवाओं की शुरुआत तथा प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों का विकास, शहरी प्रगति को नई दिशा और गति प्रदान कर रहा है।
भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित उत्तर–मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में सहभागिता के अवसर पर शहरी परिवहन, नवाचारी परियोजनाओं और अंतरराज्यीय सहयोग पर सार्थक विमर्श हुआ।
बैठक में इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो परियोजना की स्वीकृति, कान्ह नदी के दूषित जल को शिप्रा में जाने से रोकने की पहल तथा नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों पर विचार साझा किए गए, जो सतत और समावेशी शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।