युवा प्रतिभा से सशक्त होता भारत
देश के प्रतिभाशाली युवा अपनी बौद्धिक क्षमता, नवाचार और कौशल के बल पर वैश्विक मंच पर भारत का मान निरंतर बढ़ा रहे हैं।
वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज’ के विजेताओं को सम्मानित करना इसी प्रतिभा और परिश्रम का उत्सव है। इस अवसर पर 22 विजेताओं को ई-स्कूटी, 2 दिव्यांग विजेताओं को लैपटॉप तथा नासा के लिए चयनित विद्यार्थियों को विशेष किट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
आप सभी ने अपने समर्पण और प्रतिभा से अपने परिवार, प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है।