अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टार्टअप पार्क और इनोवेशन सेंटर की स्थापना के साथ हुकुमचंद मिल की 17.5 हेक्टेयर भूमि पर ऐसा विकास किया जाएगा, जो देश के लिए एक मॉडल बनेगा। पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत ई-बसों का संचालन कर शहरी परिवहन को सशक्त किया जाएगा तथा इंदौर में खेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जाएगा, जिससे समग्र और सतत विकास को नई दिशा मिलेगी।