समृद्ध, संपन्न, सुखद और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने वाला बजट 2026-27

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'GYAN' के संकल्प में प्रदेश सरकार ने 'आई' (I) भी जोड़ा है। ₹4,38,317 करोड़ का बजट 2026-27, 'GYANII' अर्थात 'गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री' के मार्गदर्शी सिद्धान्त पर है। विधानसभा में माननीय उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी द्वारा प्रस्तुत बजट, प्रदेश का पहला रोलिंग बजट है। यह बजट विकसित भारत @ 2047 के विजन और केंद्र सरकार से निरंतर प्राप्त सहयोग के साथ पूरी तरह समन्वित है। लगातार तीसरी बार हमने कोई भी टैक्स नहीं बढ़ाया है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube