दावोस में मध्यप्रदेश: वैश्विक निवेश के लिए रणनीतिक अवसर
विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) 2026, दावोस में “Invest in India: Madhya Pradesh – A Strategic Investment Hub” विषय पर राउंडटेबल बैठक आयोजित की।
इस अवसर पर ऑटोमोबाइल, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल, आईटी-आईटीईएस, एग्री-प्रोसेसिंग एवं मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में मध्यप्रदेश की मजबूत क्षमताओं को प्रस्तुत किया।
साथ ही निवेशकों के लिए अनुकूल नीतियों, सशक्त अवसंरचना, सरकार के सहयोग तथा रोजगार सृजन करने वाले निवेशों हेतु उपलब्ध प्रोत्साहनों को प्रमुखता से रेखांकित किया।