भोपाल निवास से ग्वालियर में आयोजित मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित तानसेन समारोह का वर्चुअल शुभारंभ कर कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रीय तानसेन सम्मान एवं राजा मानसिंह तोमर सम्मान से अलंकृत सभी विभूतियों और संस्थानों को हार्दिक बधाई। यह समारोह भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा, साधना और साधकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी हमारी सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध करता रहेगा।