बहनों के सशक्तिकरण की सतत यात्रा

प्रदेश सरकार का संकल्प है कि बहनों की तरक्की के लिए उन्हें हर संभव अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। लाड़ली बहना योजना और गैस सिलेंडर रीफिल योजना के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी जा रही है। अब तक लाड़ली बहनों के खातों में ₹50 हजार करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण हो चुका है, जो इस विश्वास का प्रमाण है कि यह योजना केवल सहायता नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का माध्यम है। यह राशि किसी एक सीमा तक सीमित नहीं रहेगी—आने वाले समय में इसमें निरंतर वृद्धि कर बहनों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाए जाएंगे। विकास कार्यों के विस्तार के साथ-साथ बहनों की प्रगति प्रदेश की प्रगति बने—यही हमारा सतत संकल्प है।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube