समावेशी विकास की शक्ति : समाज से सशक्त राष्ट्र की ओर

प्रदेश और राष्ट्र के उत्थान में प्रत्येक समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है। जब समाज आगे बढ़ता है, तभी देश सशक्त होता है। हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। रवींद्र भवन, भोपाल में म.प्र. मीना समाज सेवा संगठन द्वारा आयोजित 'मीना समाज सम्मेलन' को संबोधित किया। इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। 20 वर्ष से अधिक पुरानी पाइप लाइनों का चिन्हांकन कर समयबद्ध कार्यवाही की जाए। पेयजल से संबंधित सभी शिकायतों को इमरजेंसी श्रेणी में रखते हुए 48 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर जिला स्तर पर निगरानी समिति के माध्यम से पूरी व्यवस्था की सतत समीक्षा करेंगे। इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर सजगता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। भगवान श्रीराम की पावन गाथाएं युगों-युगों तक मानवता को कर्तव्य, मर्यादा, करुणा और लोककल्याण के मार्ग पर निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube