शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को विनम्र श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के वीर सपूत, अमर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा जी के पैतृक गाँव बोहानी, नरसिंहपुर पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकग्रस्त परिजनों को सांत्वना दी।

दुःख की इस घड़ी में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश परिजनों के साथ खड़ा है। उनका शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए गाँव में एक पार्क और एक स्टेडियम स्थापित किए जाएंगे, तथा उनके छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त किया जाएगा।

Facebook twitter Twitter Instagram YouTube