सुरक्षित और निर्बाध पेयजल व्यवस्था हेतु सख्त निर्देश

प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों में पेयजल प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्चुअल माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए। नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जल टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा जलप्रदाय के लिए जारी की जा रही SoP का कड़ाई से पालन किया जाए। 20 वर्ष से अधिक पुरानी पाइप लाइनों का चिन्हांकन कर समयबद्ध कार्यवाही की जाए। पेयजल से संबंधित सभी शिकायतों को इमरजेंसी श्रेणी में रखते हुए 48 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर जिला स्तर पर निगरानी समिति के माध्यम से पूरी व्यवस्था की सतत समीक्षा करेंगे। इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर सजगता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। भगवान श्रीराम की पावन गाथाएं युगों-युगों तक मानवता को कर्तव्य, मर्यादा, करुणा और लोककल्याण के मार्ग पर निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube