सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा मध्यप्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट का शुभारंभ माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समिट के माध्यम से ₹2 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों के शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ प्रदेश को अनेक विकासात्मक सौगातें प्राप्त हुईं, जो लाखों लोगों के जीवन में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी। इस अवसर पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेले का शुभारंभ, अटल संग्रहालय के उन्नयन कार्यों का लोकार्पण, उद्यमियों का सम्मान तथा आशय-पत्रों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, माननीय प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube