गेहूं उपार्जन में किसानों को कोई परेशानी न हो...
प्रदेश में गेहूं उपार्जन की समीक्षा कर सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, शीतल जल, तौल कांटे और हम्मालों की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें। उपार्जन की प्रतिदिन समीक्षा करें। स्लॉट बुकिंग की अवधि 9 मई तक बढ़ाई गई है। सभी किसानों के लिए भी स्लॉट बुकिंग प्रारम्भ कर दी गई है। उपार्जन केंद्रों की क्षमता 1000 क्विंटल प्रतिदिन से बढ़ाकर 2250 क्विंटल प्रतिदिन की गई है। कलेक्टर्स जिले में तद्नुसार व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें। वे स्वयं सुनिश्चित करेंगे कि मंडियों में किसानों का किसी भी स्तर पर शोषण न हो।