इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग से विकास को नई गति

भोपाल निवास पर कैबिनेट में साथी श्री तुलसी सिलावट जी के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा क्षेत्र से पधारे किसानों एवं गणमान्यजनों ने ₹3,000 करोड़ लागत के इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड नॉन-एलिवेटेड मार्ग के निर्माण की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। इस मार्ग के बनने से दोनों शहरों के बीच सवा घंटे का सफर घटकर सिर्फ 30 मिनट का रह जाएगा। आवागमन अधिक सुगम व तेज होगा और क्षेत्र में व्यापार, निवेश के साथ ही विकास को नई गति मिलेगी। आगामी सिंहस्थ के लिए भी यह मार्ग अत्यंत सुविधाजनक होगा एवं इंदौर-उज्जैन क्षेत्र के महत्व को और बढ़ाएगा। आप सभी के स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद।
Facebook twitter Twitter Instagram YouTube