समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश: सशक्त कृषि की दिशा में संकल्प
‘समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश’ की मूल भावना पर आधारित राज्य शासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर एवं डायरी का विमोचन किया। यह प्रकाशन प्रदेश के किसानों के परिश्रम, नवाचार और आत्मनिर्भरता को सम्मान देते हुए कृषि विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कैलेंडर और डायरी के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, नवाचार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया है। यह पहल किसानों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण के संकल्प को भी सुदृढ़ करती है।