मध्यप्रदेश "किसान कल्याण वर्ष" मनाने वाला देश का पहला राज्य है...
जम्बूरी मैदान, भोपाल में "कृषक कल्याण वर्ष-2026" का शुभारंभ कर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया। इस अवसर पर ई-विकास वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान (विकास पोर्टल) की शुरुआत करने के साथ ही कृषि आधारित नवाचारों व तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
वर्ष 2026 में हमारा लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। भविष्य में किसानों को उद्योगों में सब्सिडी देकर भागीदार भी बनाएंगे।